Breaking News

नादिया में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन महिलाओं सहित चार की मौत

नादिया। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने से तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नदिया के कल्याणी के रथतला में घनी आबादी वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि पूरी पटाखा फैक्ट्री उड़ गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अप्रवासियों से दुर्व्यवहार पर विदेश मंत्रालय का जवाब, मिस्री बोले- अमेरिकी अधिकारियों से की जाएगी बात

नादिया में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन महिलाओं सहित चार की मौत

पुलिस के मुताबिक विस्फोट स्थल से चार लोगों को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल (जेएमएम) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी जांच रहे हैं कि क्या वे सभी फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक थे। उन्होंने कहा, विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे में नियंत्रित कर लिया। अधिक जांच की जा रही है।

ब्रिटिश हुकूमत द्वारा जन्मजात अपराधी घोषित जातियों एवं जनजातियों को जन्मजात स्वतंत्रता सेनानी घोषित करे सरकार – भारत जागृति अभियान

गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कई जगहों पर पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट के मामले सामने आए हैं। 2023 में पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद ही दक्षिण 24 परगना के बजबज और उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में भी पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट हुआ, जहां करीब सात लोगों की मौत हो गई थी। जान गई थी। अब कल्याणी में हुए विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्ररियों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

About News Desk (P)

Check Also

गोमती नगर विस्तार में House tax Camp, 31 मार्च तक मौका

लखनऊ। गोमती नगर विस्तार (Gomti Nagar Extension) में हाउस टैक्स (House tax) नहीं जमा होने ...