Breaking News

Film ‘द ज़ोया फैक्टर’ का नया गाना “काश” रिलीज…

फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ घोषणा के वक़्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत ‘लकी चार्म’ के साथ मनोरंजन करने के बाद, आज निर्माताओं ने दूसरा गाना ‘काश’ रिलीज कर दिया है, जो एक रोमांटिक गीत है।

फिल्म के पहले गाने ‘लकी चार्म’ को सबने खूब पसंद किया था और अब फ़िल्म के दूसरे गाने को भी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सोनम और सलमान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने मिल रही है। ‘काश’ गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गाने को अरिजीत सिंह और अलिशा मेंडोंसा ने आवाज़ दी है।

bit.ly/KaashTZF

‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है, जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। फिल्मी पर्दे पर दुलकर सलमान पहली बार सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में संजय कपूर सोनम के पिता का किरदार निभा रहें हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...