Breaking News

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

अयोध्या। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने पार्टी का झंडा फहरा या तथा वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारिका पांडे तथा विकल को शॉल और माला पहनकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वाधीनता प्राप्त करने के पूर्व जहां कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वाधीनता प्राप्त करने हेतु लड़ाई लड़ी।

👉सीएम योगी बोले- अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का सूत्रपात

वही आजादी के बाद संविधान निर्माण से लेकर देश के विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र के निर्माण के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा देश की सत्ता इस समय ऐसी विचारधारा वाले लोगों के हाथ में है जिनका भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा। आज सत्तारूढ़ दल इस देश के संविधान को बदलने का प्रयास कर रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक विरोध करेगी।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा पार्टी का स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग्रेजों द्वारा फैलाई जा रही नफरत को खत्म करके आपसी सौहार्द को बढ़ाना था। कांग्रेस पार्टी को अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व है और हम अपने पूर्वजों द्वारा बताए गए सांप्रदायिक सद्भाव के रास्ते पर अडिग होकर चलते रहेंगे।

👉राम मंदिर उद्घाटन समारोह में मुंबई से उत्तर भारतीय संघ को मिला न्योता

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूरे जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्षसेवादल शीतल पाठक, कविंद्र साहनी, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, चंचल सोनकर, प्रेम पांडेय, रामेंद्र त्रिपाठी, हनुमान मिश्रा, अरुण साहू, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सविता यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...