Breaking News

फ़िल्म सिटी के अनुकूल पृष्ठिभूमि

मुम्बई में फ़िल्म जगत के दिग्गजों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक सार्थक रही। इसमें अनेक व्यवहारिक सुझावों पर चर्चा की गई। अनेक सुझाव दिए गए। फ़िल्म जगत के लोगों ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित इस नगरी के निर्माण का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक,प्राकृतिक, ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि उपलब्ध है। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत सबसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में दिखायी देती है। श्रीराम जन्मभूमि,श्रीकृष्ण जन्मभूमि,बाबा विश्वनाथ का मन्दिर,गंगा और यमुना का संगम उत्तर प्रदेश में हैं।

इसके अलावा ईको पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश समृद्धशाली है। भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र, विंध्य क्षेत्र के जलप्रपात, सोनभद्र,मीरजापुर के जंगल,बुन्देलखण्ड का क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से युक्त हैं। यह फिल्म जगत के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश का कनेक्टिविटी की दृष्टि से विकास फिल्म सिटी के लिए उपयोगी है। प्रदेश में चार नये एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालयों को फ़ॉर लेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है।

अन्य देशों व प्रदेशों से राज्य को जोड़ने वाले मार्ग को चार लेन मार्ग बनाया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक मण्डल मुख्यालय में नया एयरपोर्ट स्थापित किया जा रहा है। तीन वर्ष पहले राज्य में केवल दो एयरपोर्ट कार्यशील थे। वर्तमान में सात एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। चौदह एयरपोर्ट पर कार्य चल रहा है। जेवर, कुशीनगर और अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार द्वारा बनाये गए कतिपय रिकार्ड भी बताए। विगत प्रयागराज कुम्भ अपनी स्वच्छता,सुरक्षा, सुव्यवस्था के लिए जाना गया। इसमें चौबीस करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। यूनेस्को ने कुम्भ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी।

अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन दुनिया में एक यूनीक इवेन्ट के रूप में सामने आया है। इस आयोजन में दक्षिण कोरिया की फस्ट लेडी व फिजी की डिप्टी प्राइम मिनिस्टर प्रतिभाग कर चुकी हैं। भगवान श्रीराम की संस्कृति से प्रभावित देश इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। तीन दिन पहले वाराणसी मे देव दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री भी सम्मिलित हुए। इस दिन वाराणसी के होटलों में सभी कमरे भरे हुए थे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश में पर्यटन की सम्भावनाओं को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित फिल्म सिटी की स्थापना के लिये फिल्म जगत से सुझाव एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े सभी लोगों की सहभागिता वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी के निर्माण में सहायक होगी।

एक अच्छी फिल्म सिटी के निर्माण में सहयोग करके फिल्म जगत देश की कला, संस्कृति,विरासत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में सहभागी बने। फिल्म जगत की जरूरतों और चुनौतियों का सामना सरकार और फिल्म जगत मिलकर करें। फिल्म जगत नेतृत्व करे और सरकार की सहयोगी भूमिका हो। इससे फिल्म निर्माण के लिए उपयोगी एवं सफल वातावरण बनाया जा सकता है।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...