Breaking News

मुम्बई में योगी का कीर्तिमान

योगी आदित्यनाथ की मुम्बई यात्रा अनेक द्रष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। उद्योग और फ़िल्म जगत ने योगी के प्रयासों पर उत्साह दिखाया। यह माना गया कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल कायम हुआ है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा के दौरान कीर्तिमान भी बनाये। इनका सीधा संबन्ध उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ा है। औद्योगिक विकास के व्यापक सन्दर्भ में ही योगी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज गए थे। यहां पहुचने वाले उत्तर प्रदेश के वह पहले मुख्यमंत्री है। वह इस भवन की पच्चीसनवी मंजिल पर भी गए। यहां से सदैव जागृत रहने वाली मुम्बई को देखा। शेयर मार्केट के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। वहां उपस्थित लोगों के आग्रह पर बीएसई के प्रतीक बुल के साथ फ़ोटो भी खिंचवाई।

दूसरा कीर्तिमान म्युनिसिपल बॉण्ड के संबन्ध में कायम हुआ। उत्तर भारत से पहला म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने वाला निकाय लखनऊ नगर निगम बना। यह योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ। बीएसई के हेरिटेज हॉल में आयोजित रिंगिंग बेल सेरेमनी में मुख्यमंत्री ने परंपरानुसार बेल बजाकर लखनऊ नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया। योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद के म्युनिसिपल बॉण्ड जल्दी ही जारी होगा। लखनऊ नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड की बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई में लिस्टिंग हो गई।

ईज ऑफ डूइंग में कीर्तिमान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईज ऑफ बिजनेस डूइंग की राष्ट्रीय स्तर की हालिया रैंकिंग में उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्ष के प्रदर्शन से आगे निकलते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग निवेशकों,उद्यमियों और उद्योग जगत के विश्वास का ही प्रमाण है। उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की धुरी बनेगा। कोरोना के इस कालखंड में लखनऊ नगर निगम दो सौ करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग के साथ आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

आकर्षित हुए निवेशक

निवेशकों की रुचि के कारण ही यह बॉण्ड ओवर सब्सक्राइब हुआ। साढ़े चार गुना अधिक ओवर सब्सक्रिप्शन मिलना, शानदार है। यह म्युनिसिपल बॉन्ड यूपी में नगर निगमों की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार का प्रतीक है। बॉण्ड के माध्यम से निकायों में प्रशासनिक और वित्तीय सुधार सम्भव हो सकेंगे। प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों को एनएसई और बीएसई में लिस्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। अब तक पन्द्रह इकाइयों ने बीएसई में लिस्टिंग कर अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम उठाया है।

सिंगल विंडो प्रणाली

निवेशकों की सरलता और सुगमता के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से हाल के समय में उत्तर प्रदेश में निवेशकों की जरूरतों और अपेक्षाओं का यथोचित समाधान हो रहा है। यूपी इन्वेस्टर समिट में उद्योग जगत की ओर से यूपी को आशातीत सहयोग मिला। यह प्रयास सतत जारी रहेगा। अब यूपी में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना हो रही है,जो देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...