Breaking News

World happiness index : भारत पाक से भी पीछे

बुधवार को जारी World happiness index 2018 में भारत पाकिस्तान और चीन से भी पीछे हो गया। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र ने जारी की।
रिपोर्ट में कुल 156 देश शामिल थे ,जिसमे फ़िनलैंड नार्वे को पीछे करते हुए सबसे खुशहाल देश घोषित हो गया।

World happiness index में भारत की स्थिति

बता दें की एक तरफ जहाँ फ़िनलैंड सबसे खुशहाल देश बना,वही भारत अपने पिछले रैंकिंग से भी नीचे चला गया। पिछले साल भारत का स्थान 122वां था जबकि इसके बार की रैंकिंग में भारत 11 स्थान नीचे खिसक कर 133वें स्थान पर पहुँच गया।

खुशहाली में पाकिस्तान और चीन से हरा भारत
  • एसडीएसएन की2018 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्थिति पाकिस्तान और चीन से भी बुरी है।
  • वही बता दें की इस रिपोर्ट में पाकिस्तान 75वें स्थान पर है तो चीन 86वें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में दक्षेस देशों में अफगानिस्तान के बाद सबसे कम खुशहाल देश भारत है।
  • पिछले साल भारत 155 देशों में 122वें स्थान पर था।

सबसे खुशहाल 10 देश 

फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया। पिछले साल फिनलैंड पाचवें स्थान पर था।

सबसे कम खुशहाल देश

ब्रूनेई, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, दक्षिण सूडान, तंजानिया, यमन, रवांडा और सीरिया।

क्या है वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स का पैमाना 

रिपोर्ट में लोगों की प्रति व्यक्ति आय,सामाजिक आजादी, सामाजिक समर्थन, भ्रष्टाचार की गैर मौजूदगी,स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, भरोसा और उदारता को खुशहाली का आधार बनाया गया है।
इन सभी मामलों में फिनलैंड इस वर्ष सबसे आगे निकला है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...