Breaking News

फिरोजाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश

फिरोजाबाद। कानपुर की घटना के बाद जनपद पुलिस भी एक्शन मोड में है। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ साल 2012 में हत्या का केस दर्ज हुआ था।

कौन है गिरफ्तार बदमाश

पकड़े गए बदमाश का नाम शकरुद्दीन है, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के अजमेरी गेट इलाके का रहने वाला है। इसी इलाके में साल 2012 में हत्या की एक वारदात हुयी थी। शकरुद्दीन इसी वारदात में नामजद किया गया था, तभी से शकरुद्दीन फरार चल रहा था। महकमे की तरफ से शकरुद्दीन पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद वाहन चैकिंग के दौरान इसे गिरफ्तार करने की बात पुलिस द्वारा बताई जा रही है।

अंदरखाने में इस बात की चर्चा है कि कानपुर की घटना के बाद ही पुलिस ने इस इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि अबतक वो महकमें के कई पुलिस कर्मियों के संज्ञान के रहते हुए भी जानभूझकर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

रिपोर्ट-अरविंद शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...