Breaking News

Florida : नदी में गिरा बोइंग 737

क्यूबा से उत्तरी फ्लोरिडा Florida के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान रनवे के खत्म होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में गिर गया। फ्लाइट में 143 लोगों सवार थे, जिनमें 136 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे। प्लेन नवल एयर स्टेशन जैक्शनविले के रनवे से उड़ा और सीधे सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा।

New MP को नहीं मिलेगी ये सुविधा…

Florida के नेवल एयर स्टेशन

फ्लोरिडा Florida के नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूबा के नौसैन्य अड्डे ग्वांतानामो बे से बोइंग 737 शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त होकर सेंट जॉन्स नदी में गिर गया। जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि एक समुद्री इकाई सहायता के लिए आगे आई।

यह एक कमर्शल फ्लाइट था। प्लेन गहरे पानी में क्रैश नहीं हुआ इसलिए वह डूबा नहीं और प्लेन में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई। जैक्शनविले के मेयर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारा एक कमर्शल प्लेन नदी में चला गया है। हमने अपने फायर ऐंड रेस्क्यू को घटना की जानकारी दे दी है। वे अपने काम में लग गए हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। कंपनी ने एसोसिएटेड प्रेस के संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...