हँसमुख अंदाज और मज़ाकिया मिज़ाज़ के धनी, RJD अध्यक्ष Lalu Prasad लालू प्रसाद आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। एेसे में आइए आज जानें उनकी जिंदगी की वो खास बातें जो कम लोग ही जानते हैं …
संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने Lalu Prasad
लालू प्रसाद Lalu Prasad अपने समय के संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य थे। वह केवल 29 वर्ष के थे जब 1977 में लोअर हाउस के लिए चुने गए थे।
राजनीति विज्ञान में पारंगत
- एक रिपोर्ट के मुताबिक लालू को अधिकतर लोग कम शिक्षित मानते हैं। जबकि हकीकत है कि उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए एलएलबी के बाद किया था।
द मेकिंग आॅफ लालू
- पुस्तक ‘द मेकिंग आॅफ लालू के अनुसार’ बिहार के लेखक शंकर ठाकुर ने उद्घोषणा की थी,” लालू प्रसाद यादव एक पेड़ के नीचे अदालतें लगाते थे। एेसा किसी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं किया था।”
मिठाइयों के नाम पर है पत्नी आैर साली के नाम
- लालू यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी कि उनकी सालियों के नाम जलेबी, रसगुल्ला और पान हैं।
जेपी ने रखा लालू की छोटी बेटी का नाम
- जेपी आंदोलन के जनक कहे जाने वाले जयप्रकाश नारायण ने स्वयं लालू प्रसाद की छोटी बेटी का नाम मीसा भारती रखा था।
जन्मतिथि अज्ञात
- लालू प्रसाद यादव की वास्तविक उम्र हमेशा से एक रहस्य है क्योंकि वह उन्हें अपनी असली जन्मतिथि नहीं पता है। एेसे में वह अपने शैक्षणिक दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि को ही मानते हैं।
आडवाणी को कराया गिरफ्तार
- बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 23 सितंबर, 1990 को राम मंदिर आंदोलन के लिए निकाली गर्इ रथ यात्रा में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करा दिया था। इससे लालू ने अपने मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत कर लिया था।
फिल्मों में भी लालू
- लालू प्रसाद यादव बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाई दिए क्योंकि उन्होंने 2005 में बनी ‘पद्मश्री लालू प्रसाद यादव’ नामक फिल्म में गेस्ट के रूप में एंट्री की थी।
1970 में महासचिव के रूप में चुने गए
- कॉलेज के दिनों 1973 में लालू प्रसाद पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पीयूएसयू) के अध्यक्ष और वर्ष 1970 में महासचिव के रूप में चुने गए थे।
चारा घोटाले में दोषी पाए गए लालू यादव
- लालू प्रसाद को हाल ही में चारा घोटाले में दोषी पाया गया। वर्तमान में लालू प्रसाद यादव जेल की सजा काट रहे हैं।