Breaking News

रूखे-सूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीका

शहद का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। सेहत के साथ ही ये खूबसूरती को निखारने के काम आता है। बेाजन, रूखे-सूखे बालों से निपटने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बता रहे हैं 3 तरीके, जिनकी मदद से आप शहद को बालों में लगा सकते हैं। इसी के साथ ये भी जानिए कि कितनी बार शहद लगाया जा सकता है।

स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा फायदेमंद है। आप इसमें शहद को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए शहद, एलोवेरा जेल, दही और जैतून का तेल। इन सभी चीजों को एक कटोरी में मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट बनाए। अब इस मिश्रण से सर्कुलर मोशन में बालों और स्कैल्प की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से साफ करें। इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

बालों के लिए आलू का रस फायदेमंद होता है। बालों की ग्रोथ के लिए आप शहद, अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे की जर्दी और शहद को आलू के रस के साथ मिक्स करें। फिर एक स्मूद पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू करें। इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।

ये बेहद सिंपल रेमेडी है जो बालों की ग्रोथ और हेल्थ को बढ़ावा देता है। इसे बनाने के लिए मेयोनीज, अवोकाडो, और शहद चाहिए। इसके लिए अवोकाड़ो के गूदे को एक कटोरी में निकालें और अच्छे से मैश करें। फिर मेयोनीज और शहद का एक स्मूद पेस्ट बनाएं और फिर इस मास्क को बालों और स्कैल्प पर कुछ देर के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से बालों को वॉश करें। आप माइल्श शैम्पू से बालों को धो सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...