Breaking News

तेज हुआ भोजन वितरण

लखनऊ। गोमतीनगर में स्थापित सामुदायिक रसोई में गरीबों के लिए भोजन बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। यह रसोई गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से सम्बद्ध विश्वास खंड समिति के द्वारा प्रेरित है। इसका संचालन अमित शर्मा के निवास 3/315, विश्वास खंड गोमतीनगर से ही रहा है।

इस रसोई में निर्मित भोजन सामग्री वंचितों और गरीबों के बीच वितरित की जा रही है। महासमिति की सूचना में बताया गया कि गोमतीनगर में जरूरतमंद लोग महासचिव राघवेन्द्र शुक्ल और अमित शर्मा से संपर्क कर सकते है। पूरियाँ लेने के लिए झोला या बर्तन साथ मेंअवश्य लाये।

भोजन वितरण के समय निर्धारित दूरी पर अमल अनिवार्य किया गया है। महासमिति ने इस हेतु संपर्क नंबर 9696666333 8795824317 भी जारी किए है। जिससे जरूरतमंदों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...