Breaking News

पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस

14 फरवरी को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में नजर आए हैं। अभी तक अक्षय ने अपनी फिल्मों में हीरो का ही किरदार निभाया था। अब अक्षय ने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाया है। अक्षय को इस लुक में देखकर दर्शक हैरान रह गए। आइए जानते हैं अक्षय खन्ना से पहले कौन से अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं।

राज्यपाल बोस बोले- मेरे विधानसनभा के भाषण में राज्य सरकार की नीतियों का किया जिक्र, राजभवन नहीं

पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका पहली बार निभाई है। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। बॉबी के फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर हैरान रह गए। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेता को ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से उनके फैंस ने पुकारने लगे।

पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में पहली बार खलनायक की भूमिका अदा की। उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार फिल्म में निभाया। इस फिल्म में उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखकर हैरान रह गए। अभिनेता को फिल्म में अपनी भूमिका के लिए समीक्षकों की भी सराहना मिली थी।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने पहली बार बड़े पर्दे पर विलेन की भूमिका सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में निभाया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अर्जुन ने विलेन के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को हैरान कर दिया।

रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह एक साइको किलर के किरदार में नजर आए थे। रितेश का यह अवतार देखकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद वह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मरजावां’ में दिखे। इस फिल्म में भी उनकी खलनायकी की खूब तारीफ हुई।

About News Desk (P)

Check Also

महाकुंभ में खूबसूरती की चर्चा, हीरोइन से बनी लंबी जटाओं वाली साध्वी, अब मुश्किलों में

महाकुंभ अब अपने आखिरी चरण में है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 जनवरी ...