Breaking News

राशन वितरण व हेल्प डिस्क पर बल


रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनलॉक टू की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनका प्रयास है कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए। इसके लिए वह प्रशासन को दिशा निर्देश दे रहे है, इसी के साथ लोगों से भी बचाव के दिशा निर्देशों पर अमल की अपील कर रहे है। अनलॉक की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार अपील कर चुके है कि वृद्ध, बच्चे, गर्भवती माताएं अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर घर से बाहर ना निकले। अन्य लोग घर से बाहर निकलने पर मास्क व दो गज दूरी के दिशा निर्देश का पूरी तरह पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कोविड़ हेल्प डेस्क स्थापना पर जोर दिया। कहा कि कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने में कोविड हेल्प डेस्क एक मजबूत कड़ी सिद्ध होगी। इसके दृष्टिगत सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इनका सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए कोविड हेल्प डेस्क में इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर अवश्य उपलब्ध रहे। हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों के लिए मास्क,ग्लव्स तथा सेनिटाइजर की व्यवस्था रहनी चाहिए। कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की सेवाओं की निरंतर माॅनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं।

एम्बुलेंस सेवाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को उपलब्ध होनी चाहिए।प्रत्येक जनपद में एक क्वारंटीन सेन्टर को निरंतर सक्रिय रखा जाएगा। उसके साथ कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण अभियान को निर्बाध रूप से जारी रखने का भी निर्देश दिया है। वितरण के आगामी चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएंगी। सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...