Breaking News

पूर्व विदेश मंत्री किसिंजर का निधन, 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान विवादास्पद रही थी भूमिका

अमेरिका के प्रसिद्ध राजनेता और डिप्लोमैट हेनरी किसिंजर का 100 साल की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कनेक्टिकट में उनके घर पर ही निधन हुआ है।

विदेश मंत्री रह चुके हैं
किसिंजर राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस साल 27 मई को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। हेनरी किसिंजर आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने ही वियतनाम युद्ध को खत्म करने और अमेरिकी सेना की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई थी।

भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर आए चर्चा में
वहीं, 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी भूमिका काफी विवादास्पद रही थी। इसी युद्ध के कारण दुनिया के नक्शे पर एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश का उदय हुआ था।

1923 में हुआ था जन्म
किसिंजर का जन्म जर्मनी में 1923 में हुआ था। 1938 में वह अमेरिका चले आए थे। बाद में, 1943 में वह अमेरिका के नागरिक बन गए और यहां की सेना में तीन साल अपनी सेवा दी। इसके अलावा उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस कोर में भी काम किया। स्नातक, मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड में अंतरराष्ट्रीय संबंध पढ़ाए। 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। यह पद उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।

About News Desk (P)

Check Also

सिम ब्लॉक करने की धमकी देकर पैसा जुटाने की कोशिश में कंगाली से जूझ रही पाकिस्तान सरकार, जानें योजना

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपने नागरिकों की जेब से पैसे निकालने की ...