Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति हिरासत में

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला और उनकी पत्नी को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब एक न्यायाधीश ने धन शोधन और ब्राजील की दागी निर्माण कंपनी ओदब्रेख्त के साथ संबंधित साजिश में संलिप्त होने के आरोप में जांच चलने तक उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दे दिया। न्यायाधीश ने गुरुवार रात अपना आदेश जारी किया जिसके तुरंत बाद हुमाला और उनकी पत्नी नादिन हेरेडिया को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

होली के रंग में रंगा अमेरिका; न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने मनाया त्योहार, भारतीय पकवानों का लिया आनंद

होली का रंग देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। होली ...