लखनऊ। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो पंजाब सिंह (Former VC BHU Pro Punjab Singh) ने डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय (DSMNRU) के कुलपति आचार्य संजय सिंह (VC Acharya Sanjay Singh) के साथ विश्वविद्यालय का परिभ्रमण किया (Visited University)। इस क्रम में उन्होंने कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र के प्रेक्षागृह, लैब एवं स्टोर आदि (Auditorium, Lab and Store) का भ्रमण करने के साथ दिव्यांगजनो को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजन के हितार्थ किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
इसके बाद प्रो पंजाब सिंह ने अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओ से युक्त विशिष्ठ आउट डोर एवं इन डोर स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले। स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय पहुंचकर दिव्यागजनो हेतु उपलब्ध सुविधाओ टॉकिंग बुक स्टूडियो, ब्रेल पुस्तकालय एवं लुई ब्रेल कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया और दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रयोग की जाने वाली जास एवं कीबो सॉफ्टवेयर के प्रयोग पुस्तक के 146 भाषाओं में ध्वनिकृत की जाने वाली प्रणाली का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजनों हेतु किए जा रहे कार्ययोजनाओं एवं उपलब्धियों से भी अवगत कराया।