Breaking News

गतिमान उत्तर प्रदेशः 5 वर्ष 100 दिन पुस्तक का विमोचन 22 नवंबर को

• लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के विश्वसरैया सभागार में होगा कार्यक्रम

• विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे विमोचन

• उन्नति के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश से अवगत कराएगी पुस्तकः डॉ- शीलवंत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर केंद्रित डॉ शीलवंत सिंह की पुस्तक “गतिमान उत्तर प्रदेशः 5 वर्ष 100 दिन योगी सरकार” का विमोचन 22 नवंबर को शाम 5 बजे विश्वेश्वरैया सभागार निकट लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में होगा। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष, सतीश महाना करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण उपस्थित रहेंगे।

लेखक डॉ- शीलवन्त सिंह ने बताया कि यह पुस्तक योगी सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग क्षेत्र के लिए संचालित लोकोन्मुखी लोकसम्प्रति योजनाओं कार्यक्रमों और नीतियों से अवगत कराती है। इसमें #सरकार के कार्यों का विश्लेषण भी है। इसके जरिए पाठक सरकारी प्रयासों और कार्यों के बारे में सहजता से जान सकते हैं। पुस्तक में सभी विभागों का विषयवस्तु वार वर्गीकरण करते हुए आंकड़ों और तथ्यों के साथ किये जा रहे कार्यों का क्रमबद्धता से विश्लेषण भी किया गया है।

पुस्तक में यूपी सरकार की तरफ से महिलाओं, किसानों, युवाओं व अतिसंवेदनशील वर्गों के लिए किए जा रहे सामाजिक व आर्थिक कार्यों, नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं से प्रदेश की खुशहाली, उन्नति व समृद्धि के बारे में मिलने वाली जानकारी है। कोविड मैनेजमेंट, परिवहन, उद्यमशीलता, शिक्षा, कानून व्यवस्था व संगठित अपराधों के क्षेत्र में किये गये क्रान्तिकारी परिवर्तनों के विषय में बड़ी बारीकी से अध्ययन किया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि पुस्तक पांच खंडों में है, जिसमें वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश की प्रगति का तुलनात्मक अध्ययन भी है। इसके जरिए बाहर से आने वाले पर्यटक भी यूपी के सांस्कृतिक उत्थान व पर्यटन से परिचित हो सकेंगे। योगी सरकार ने हर जिले के उत्पादों की न सिर्फ अहमियत बताई, बल्कि उसे बाजार भी दिया है। विदेशों में भी इस प्रयास की सराहना हो रही है। ओडीओपी के जरिए भी प्रदेश के हर जिलों के विकास भी बातें इस पुस्तक में समाहित हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...