Breaking News

कृषि लाभ बढ़ाने के सहायक होंगी गौशालाएं

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

किसानों की आय दोगुनी करने संबधी अभियान के कई आयाम है। इसमें कृषि लागत कम करने के साथ ही पशुपालन व आर्गेनिक कृषि को प्रोत्साहन देना शामिल है। उत्तर प्रदेश में गोआश्रय स्थलों पर गोबर गैस व खाद निर्माण की संभावना पर कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आर्गेनिक मिशन,अपशिष्ट फ्री फार्मिग,ग्रीन इनर्जी की सुविधा प्रदान करनी है। किसानों की आय दो दुगनी करने के सभी उपाय करने हैं। ऐसा करने से ग्रामीण क्षेत्रों का चैमुखी विकास हो सकेगा। उतर प्रदेश में बायो ऊर्जा,आर्गनिक फर्टिलाइजर मिशन को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आर्गेनिक कृषि को प्रोत्साहन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के बायो गैस विशेषज्ञ डा. भरत पटेल के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज कैमिकल फर्टिलाइजर पेस्टीसाइड आदि का बहुतायत से प्रयोग होने के कारण जनसमुदाय विभिन्न गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जरूरी है कि आज हम कार्बनिक उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों को प्रेरित करें।

बढ़ेगी कृषि आय

डा. भरत पटेल ने बताया पे्रसमड, गोबर तथा पराली को मिलाकर बायोगैस सफलतापूर्वक तैयार किया जा सकता है। जिसका उपयोग बायो र्फिर्टलाइजर बायोगैस तथा सीएनजी के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुये कहा कि इसे सर्वप्रथम प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थापित गौशालाओं में स्थापित कराया जायेग। किसानों को अपने खेतों में आर्गेनिक खाद प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...