Breaking News

Priyanka Chopra की शादी में देरी

मुंबई। 19 अगस्त को बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से सगाई की और ऑफिशियली अपने सोशल अकाउंट पर निक के साथ तस्वीरों को शेयर करके सगाई के बारे में बताया। सुबह परिवार की मौजूदगी में छोटी सी पूजा के बाद शाम को एक ख़ास पार्टी रखी गई थी जहां आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, विष भारद्वाज, संजय लीला भंसाली समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra

सोशल मीडिया पर सवाल यह है कि Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा की शादी कब है। इस बारे में अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रियंका के घर पूजा करवाने वाले पंडित ने भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। अनुमान लगाया जा सकता है कि इनकी शादी को अभी देर है क्योंकि निक कल देर रात अपनी फैमिली के साथ एअरपोर्ट पर यूएस रवाना होते हुए स्पॉट किए गए।
यूएस के लिए रवाना होने से पहले कल निक और प्रियंका को अपने परिवार समेत मुंबई के एक अनाथालय में देखा गया था। प्रियंका ने यहां मौजूद बच्चों के साथ खूब बाते की थीं और इनके साथ डांस भी किया था, जिसका वीडियो निक ने अपनी इन्स्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका अपने मशहूर गाने ’तूने मारी एंट्रिया…’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...