Breaking News

Genius Sisters ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की सुपर फास्ट मेमोरी मशीन नाम से मशहूर सबसे कम उम्र की Genius Sisters जीनियस बहनें हनी सिंह और हंसी सिंह से मुलाकात की और साथ ही 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं Genius Sisters

रविवार को जीनियस सिस्टर्स से मुलाकात कर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों बहनें प्रदेश की विलक्षण प्रतिभाएं हैं। भविष्य में यह प्रतिभाएं अवश्य ही देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। राज्य सरकार ऐसी प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग को तत्पर है।

बता दें कि हनी सिंह और हंसी सिंह को सामान्य ज्ञान में विशेष महारत हासिल है। दोनों बहनें अपने माता-पिता सीमा कुमारी एवं दिग्विजय सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई थीं। साथ ही, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ स्वच्छता अभियान आदि से भी दोनों बहनें जुड़ी हुई हैं।

क्यों प्रसिद्ध हैं जीनियस सिस्टर्स
  • हनी की उम्र 11 वर्ष है और वह राधा माधव पब्लिक स्कूल बरेली में क्लास 7 में पढ़ती है।
  • वह 55 मिनट में सामान्य ज्ञान के 1600 के प्रश्नों का जवाब दे देती है।
  • वहीं हंसी सिंह (8 वर्ष) पीलीभीत के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा है।
  • वह 20 मिनट में सामान्य ज्ञान के 700 प्रश्नों का जवाब दे देती है।
  • दोनों बहनों को तीन मिनट में 250 प्रदेश, देशों की राजधानी और पांच मिनट में ढाई सौ देश, प्रदेश के क्षेत्रफल सुनाने का रिकॉर्ड है।
  • उन्हें इंग्लिश और हिंदी की अंताक्षरी प्रतियोगिता में भी महारत हासिल है।
  • इसके अतिरिक्त शिक्षा के विभिन्न विषयों के कठिन से कठिन टॉपिक को धारा प्रवाह सुनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...