Breaking News

भारतीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सैलरी में इतनी बढ़ोतरी, 818 कंपनियों में हुआ सर्वे

फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच भारतीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारतीय कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फैरी ग्लोबल की सैलरी फोरकास्ट सर्वे में ये जानकारी दी गई है।

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल 9.4% की बढ़ोतरी के बाद 2023 में दक्षिण एशियाई राष्ट्र में औसतन वेतन में 9.8% की वृद्धि होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाई-टेक इंडस्ट्री, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सैलरी में 10% से भी अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फैरी ग्लोबल ने करीब 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाली भारत की 818 कंपनियों में सर्वे किया जिसके आधार पर ये संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 9.8% की वृद्धि, ऑस्ट्रेलिया में 3.5%, चीन में 5.5%, हांगकांग में 3.6%, इंडोनेशिया में 7%, कोरिया में 4.5%, मलेशिया में 5%, न्यूजीलैंड में 3.8%, फिलीपींस में 5.5%, सिंगापुर में 4%, थाईलैंड में 5%, वियतनाम में 8% सैलरी की बढ़ोतरी हो सकती है।

About News Room lko

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...