Breaking News

गूगल सर्च अनुष्का शर्मा को बता रहा राशिद खान की पत्नी, जानिए क्या हैं पूरा मामला

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अगले साल जनवरी में माता-पिता बनेंगे। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में  ईटली में शादी रचाई थी। वही दूसरी तरफ गूगल सर्च पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी लिखकर सर्च करें तो अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। यही नहीं उनकी तस्वीर भी है।

anushka

राशिद खान ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था। इसके अलावा अनुष्का और राशिद के बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं है। इसके बावजूद गूगल अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी दिखा रहा है।

rashid khan

स्क्रीनशॉट में आप यह साफ देख सकते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं यह तो सभी को पता है लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी का नाम आ रहा है। दरअसल, ऐसा राशिद खान के इंटरव्यू के बाद से शुरू हुआ। राशिद की वाइफ के नाम के अलावा अनुष्का की तस्वीरें भी आ रही हैं। आपको बताते चले कि एक इंटरव्यू के दौरान राशिद खान ने बताया था कि वह शादीशुदा नहीं हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...