Breaking News

महिला स्वावलंबन पर प्रतिबद्ध सरकार

लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन पं के.पी त्रिपाठी मेमोरियल हॉस्पिटल प्रांगण रानीगंज,जगदीशपुर
अमेठी में किया गया।उक्त अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।इस विशाल जिला सम्मेलन में संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भारत की अपनी संस्कृति में अपना एक गौरवमय इतिहास है। जिसमे मातृशक्ति का हमेशा से विशेष स्थान रहा है।

यह वह देश है जहाँ आदिकाल से ही नारियों की पूजा की जाती है। हमारे वेदों और साहित्य में मातृशक्ति को सम्पूर्ण श्रष्टि का आधार कहा गया है। भाजपा भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है। भाजपा के संगठन और सरकार में मातृ शक्ति को आदर,सम्मान और सहभागिता प्राप्त है। यही कारण है कि स्वाभाविक रूप से पार्टी फलते फूलते विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यूपी में महिलायें लगातर सशक्त हो रही है। यह डबल इंजन की सरकार ही है जो महिलाओं को सशक्त बना रही है।

महापौर ने कहा कि जो काम पिछले सत्तर वर्षों में नही हुआ वह कार्य अमेठी में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी के नेतृत्व में सात वर्षों में हुए है।मोदी सरकार ने हर कदम पर महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य किया है। उनकी सरकार में वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग महिला के हाथ में है। रक्षा,विदेश, शिक्षा जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा चुका है। मातृ वंदन कार्यक्रम, परिवार विकास मिशन,छह माह गर्भावस्था अवकाश और फ्री एम्बुलेंस तथा फ्री डिलेवरी की सुविधा के साथ साथ छह हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता,इन जैसी योजनाओं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर अच्छा परिणाम प्राप्त हुआ है।

वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं की चिंता करते हुए उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर घर गैस चूल्हा पहुँचा कर धुंए और फूंकनी से आजादी दिलवाई। हर घर शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की इज्जत और आबरू की रक्षा की है। सदियों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और हर संपात्ति पर पुरुषों का ही अधिकार दिया जाता रहा है। घर,खेत हर जगह पुरुषों का ही नाम था। भाजपा सरकार इस असमानता को दूर कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे अधिकतर घर महिलाओं के नाम पर ही बन रहे है। यूपी में पच्चीस लाख महिलाओ के नाम अपना घर हुआ है। आप सबके पास राशन कार्ड होगा। पहले वाले राशनकार्डो में घर के मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज होता था। पूरा परिबार उस पुरुष के नाम से जाना जाता था। भाजपा सरकार ने घर के मुखिया के तौर पर महिलाओं का नाम दर्ज करवाया है।

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...