Breaking News

विनोद सीताराम दुबे शिक्षक गौरव सम्मान तथा राजकुमार यादव डॉ. धर्मवीर भारती सम्मान से सम्मानित

उज्जैन। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई की पावन जयंती पर्व पर गोरक्षा शक्ति धाम सेवार्थ फांऊडेशन द्वारा अखिल भारतीय सम्मान समारोह का आयोजन भारत माता मंदिर उज्जैन के सभागृह में संपन्न हुआ।

इस सम्मान समारोह में भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी रामनाथ वाल्मीकी धाम के पीठाधीश्वर राष्ट्र संत बाल योगी उमेशनाथ महाराज, नवनाथ मंदिर गालणा महाराष्ट्र के महंत योगी विलासनाथ के पावन सानिध्य में तथा मुख्यअतिथि सांसद अनिल फिरोजिया के विशेष उपस्थिति तथा विधायक एवं पूर्व उर्जा मंत्री पारस जैन की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों से चयनित साहित्यकारों,शिक्षकों तथा हिंदी सेवीयों को सरस्वत सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र मुंबई हिंदी के प्रचारक एवं गुरु नानक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सीताराम दुबे को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षक गौरव सम्मान तथा ठाणे महानगर पालिका के महापौर पुरस्कृत प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक सेवा लिए डॉ. धर्मवीर भारती सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस सफलता से शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कई शैक्षणिक संस्थानों में खुशी की लहर व्याप्त है।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...