Breaking News

भव्य दीपोत्सव का कीर्तिमान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

अयोध्या दीपोत्सव में अनेक देशों के प्रतिनिधि व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सदस्य भी उपस्थित रहे। सैकड़ों देशों में दीपोत्सव व भव्य झांकियों को देखा गया। दुनिया के अनेक देशों में रामलीला का प्रचलन है। यह सभी भारत से भावनात्मक रूप में जुड़े हुए है। योगी आदित्यनाथ ने इन सभी को अयोध्या रामलीला में सहभागी होने का अवसर दिया।

यह एक प्रकार के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अभिव्यक्ति थी। ब्रिटिश काल में भारतीय श्रमिक अनेक सुदूरवर्ती देशों में गए थे। इन सभी लोगों के पास निजी संपत्ति के रूप में रामचरित मानस ही थी। इन्होंने सांस्कृतिक अलख को कभी धूमिल नहीं पड़ने दिया। आज भी वहां रामलीला का उत्साह के साथ आयोजन किया जाता है। अनेक देशों में रामलीला के लिए मंच नहीं बनाए जाते है। बल्कि खुले मैदान में रामलीला की प्रस्तुति होती है। मैदान के चारों ओर दर्शक रहते है।

इंडोनेशिया मुस्लिम देश है। लेकिन यहां भी रामलीला बहुत प्रचलित है। इंडोनेशिया सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। कुछ दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री ने बाली में आयोजित सुधी वडानी समारोह में हिंदू धर्म को स्वीकार किया।

धर्म परिवर्तन के बाद सुकर्णपुत्री सुकमावती ने इसे दक्षिण पूर्व एशिया में सनातन धर्म का प्रसार बताया है।

सुकमावती हिंदू धर्म की सभी सिद्धांतों और परंपराओं से जानती हैं। बाली में अनेक हिन्दू मंदिर हैं। सुकमावती सुकर्णपुत्री पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की तीसरी बेटी है। उनकी बहन मेघावती भी राष्ट्रपति रह चुकी है। इंडोनेशिया के कलाकार भी अयोध्या में रामलीला का मंचन करते है।

अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। योगी सरकार यहां तीर्थाटन की विश्व स्तरीय व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। दीपावली की भव्यता भी विश्व के लोगों का ध्यान आकृष्ट करने लगी है। प्राचीन भारत में ऐसा रहा भी होगा।

प्रभु राम लंका विजय के बाद अयोध्या आये थे। तब यह नगरी दीपों से जगमगा उठी थी।  योगी आदित्यनाथ इसकी भव्यता व दिव्यता विश्व के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। उनके कार्यकाल में आयोजित दीपोत्सव में बड़ी संख्या में बाहर के लोग भी आते हैं।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या जी को आधुनिकता, वैज्ञानिकता और आध्यात्मिकता तीनों के समन्वय पर विकसित कर रहे है। सौ से ज्यादा देशों में प्रभु राम को अपना वंशज मानने वाला समुदाय है। इन सभी की शैली व परम्परा के यहां दर्शन होंगे। इन सभी दृष्टियों से भव्य राम मंदिर, इक्ष्वाकुपुर,कुंभ नगरी का निर्माण होगा।

शास्त्रों में वर्णित दंडकारण्य, विंध्यारण्य,धर्मारण्य, वेदारण्य व गुरुकल, जलाशय,सरोवर,उपवन स्थापित होंगे। अयोध्या विश्व स्तरीय तीर्थाटन केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित होगा। इस दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर नौ लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री को इस कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौंपा गया। राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में तीन लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित हुए। कुल मिलाकर बारह लाख से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया।

राम की पैड़ी पर थ्री डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो सन्देश दिया है। उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे हैं। देश को सुपर पावर के रूप में स्थापित करने के लिए अयोध्या की पावन नगरी उत्कृष्ट आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित हो रही है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया।

संकल्प और धैर्य को विजय मिली है। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में तेरह करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। पैंतालीस लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

पन्द्रह करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से गत वर्ष दिसम्बर से आगामी होली पर्व तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

About Samar Saleel

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...