Breaking News

धूमधाम से निकाली महाराजा गुहराज निषाद की शोभायात्रा

फ़िरोज़ाबाद। आज निषाद समाज द्वारा महाराजा गुहराज निषाद राज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक दर्जन से अधिक झांकियां, कश्यप ऋषि, सत्यवती, गणेश, दुर्गा, काली शिव परिवार, वीर एकलव्य, वेद व्यास, श्री राम, केवट की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने समाज के गण्यमान्य लोगों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ।

👉युवक को पेड़ से बांधकर नीचे जलाई आग, आरोपी प्रधान गिरफ्तार

शोभायात्रा का शुभारंभ फतेहाबाद पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, शिकोहाबाद पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा व मीना राजपूत ने संयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। एटा रोड मनी की मड़ैया से शुरू हुई शोभायात्रा में आगे समाज के लोग केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। उसके पीछे समाज से जुड़े शासकों की झांकियां चल रही थी। बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखेरता चल रहा था। सबसे पीछे महाराजा गुहराज निषाद का विशाल चित्र एक डोले पर सजाया गया था। डोले के आगे समाज के गण्यमान्य लोग चल रहे थे।

गुहराज निषाद

शोभायात्रा सुभाष चौराहा, नवीन सब्जी मंडी,भारत-माता चौक, सिटी सेंटर, रामलीला मैदान, कोतवाली मैन बाजार होते हुए शोभाराम का अहाता से अनवारा, नगला दत्त, गढ़ी भगवन्त, छाँहरी, बालमपुर, रसूलाबाद, गदलपुरा के बाद सीयर देवी आश्रम कोट कसौंदी पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मीना राजपूत ने कहा कि समाज को महापुरुषों के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। निषाद समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है। आज समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है। बिना शिक्षित बने कोई भी समाज विकास के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता।

इसके बाद सभी ने समाज के महापुरुषों द्वारा बताई गई राह पर चलने का संकल्प लिया। संस्थापक महेंद्र सिंह निषाद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गुहराज निषाद ऋंगवेरपुर के महाराजा थे, उन्होंने ही वनवासकाल में राम, सीता तथा लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। गुरु निषादराज की जयंती पांच अप्रैल को मनाई जाती है निषाद समाज आज भी इनकी पूजा करते है। निषादराज के काल में ही केवट ने प्रभु श्रीराम को गंगा पार करावाया। वनवास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी।

👉पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने लखनऊ स्टेशन पर किया “भारत गौरव ट्रेन” का शुभारम्भ

इस मौके पर डा ब्रजपाल सिंह पौनिया, राजन सिंह निषाद, गिरवर निषाद, ब्रजेश कुमार निषाद, हेमंत निषाद, प्रदीप कुमार निषाद कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव, जितेंद्र सिंह, गिप्पी सिंह, रामकिशन, विजय सिंह बघेल, नवजीवन सोसायटी के अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, नवलोग पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लेखराज, सुनील कुमार निषाद, राज वर्मा, कपूर चन्द, कप्तान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...