Breaking News

105 सीटों पर बीजेपी 75 पर कांग्रेस, डगमगाते द‍िखे CM

गुजरात में विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह जारी हो गई है। यहां पर फ‍िलहाल भारतीय जनता पार्टी 105  सीटों पर और कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांक‍ि शुरुआती रूझान से लेकर अभी तक उतार-चढ़ाव तेजी से हो रही हैं। ऐसे में अभी थोड़ी देर बाद यह साफ हो जाएगा क‍ि गुजरात में क‍िसके हाथ में सत्‍ता जाएगी…
दोनों में टक्‍कर जारी
गुजरात में आज सुबह से 8 बजे से 182 व‍िधानसष्‍भ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी हो गई है। शुरुआती रुझानों पर तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर जारी है। शुरू में भाजपा आधी सीटों पर आगे नजर जरूर आई, लेक‍िन थोड़ी देर में कांग्रेस टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे द‍िखने लगी है। इसके बाद बाद एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी 105 सीटों पर और कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में साफ है क‍ि अब कुछ ही देर में पता चल जाएगा क‍ि सत्‍ता क‍िसके हाथ में जाएगी।
विजय रुपाणी भी पिछड़े
सबसे खास बात तो यह है क‍ि रूझानों में कई बार ऐसे मौके भी अब तक आ चुके हैं, जब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी पिछड़े हुए नजर आए। बतादें क‍ि गुजरात की सबसे बड़ी विधानसभा सीट माने जाने वाली राजकोट बहुत अहम है। यहां से मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी भाजपा के उम्‍मीदवार के रूप में  हैं। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस की तरफ से इंद्रनील राज्यगुरु यहां से मैदान में हैं। इस सीट की खास बात यह है कि 2002 में नरेंद्र मोदी ने अपना पहला चुनाव यहीं से लड़ा था।
दो चरणों में हुआ मतदान
गुजरात व‍िधानसभ चुनाव इस बार दो चरणों में हुए हैं। पहले चरण के मतदान 9 द‍िसंबर को हुए हैं। इसमें 19 ज‍िलों की 89 सीटों के लिए 24 हजार 689 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें कुल 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। पहले चरण में 2 करोड़ 12 लाख मतदाता रहे। दूसरे चरण का मतदान 14 द‍िसंबर को पूरा हुआ। दूसरे और अंत‍िम चरण के इस चुनाव में 93 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 852 उम्‍मीदवार रहे। इस दौरान करीब 25 हजार 575 बूथ बनाए गए थे और इस चरण में 2 करोड 22 लाख मतदाता रहे।

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...