Breaking News

गुटखा : 15 दिन में तुड़वा दी शादी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक पति की गुटखा खाने की आदत ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। पान-मसाला खाने की वजह से 15 दिन पहले हुई उसकी शादी टूट गई और पत्‍नी उसे छोड़कर मायके चली गई। यह मामला प्रतापगढ के कंधई कोतवाली क्षेत्र का है। 15 दिन पहले हुई शादी के बाद, जहां दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था वहीं अब हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया है।

मुंह में गुटखा भरे रहता था

बता दें कि दुल्हन ने देखा कि पति मुंह में गुटखा भरे रहता था। मुंह से बदबू भी आती थी। कुछ दिन तक तो दुल्हन ने नजर अंदाज किया, मगर जब पति अपनी आदतों से बाज नहीं आया को टोकना शुरू कर दिया। इस बीच नई-नवेली दुल्हन ने मुंह से बदबू आने और घर छोड़ने की धमकी दी तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जानवरो जैसा व्यवहार करने लगा।

पति की पिटाई के बाद रोती हुई दुल्हन ने अपने मायके फोन किया और पूरी बात बताते हुए ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। जब तक मायके के लोग पहुंचते दुल्हन ने ससुराल में परिजनों के सामने पूरी बात रखी और शादी तोड़ने का ऐलान किया। अचानक घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने अपना सामान पैक किया और घर के बाहर कदम रख दिया तो बड़े बुजुर्गों के दबाव के बाद पंचायत बुलाई गई।

बुलाई गई पंचायत

शादी को बचाने के लिए बिरादरी की पंचायत बुलाई गई, जिसमें परिजन, रिश्तेदार सभी इकट्ठा हुए। लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति के गुटखा बंद करने के फैसले पर अड़ी रही। दूसरी ओर पति ने जब गुटखा बंद ना करने की जिद्द पकड़े रही, जिसपर दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

 

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...