Breaking News

यहाँ 70 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, कैब के खिलाफ इस तरह कर रही थी प्रदर्शन…

नागरिकता संशोधन कानून और एनसीआर के विरोध में अलीगढ़ में 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर्कल अधिकारी (सीओ) अनिल सामनिया ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां कुछ महिलाओं ने धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। आप को बता दें कि दिल्ली में शाहीन बाग में हो रहे महिलाओं के धरने के बाद देश के कई अन्य शहरों में भी ऐसे प्रदर्शन होने लगे हैं।

बिहार में भी कई जिलों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू हो गए है। राजधानी पटना के सब्जीबाग और फुलवारी शरीफ में इस तरह के प्रदर्शन 12 जनवरी से जारी है। इलाहाबाद में भी इसी तरह का प्रदर्शन हो रहा है।

About News Room lko

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...