Breaking News

जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की शिकायतें सुनकर उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का दिलाया विश्वास, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 7 कालीदास मार्ग स्थित (कैम्प कार्यालय) पर सोमवार को विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

रामलला के दर्शन से हुई असीम शांति की अनुभूति: केजरीवाल

जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की शिकायतें सुनकर उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का दिलाया विश्वास, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उन्होने जन सुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी।

शाहजहां शेख ने कोर्ट से लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, राशन घोटाले मामले में हैं फरार…

बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं।

जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की शिकायतें सुनकर उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का दिलाया विश्वास, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में आये तमाम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लिये, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारियो व पुलिस अधीक्षको सहित कई अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

बुढ़ापे में पेंशन से जीवन-यापन हो रहा मुश्किल, तो पढ़ें यह खास खबर

कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण भी कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे रू-ब-रू होकर सुना।जनता दर्शन मे लगभग 2 दर्जन से अधिक ज़िलों से आये कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

About Samar Saleel

Check Also

सावन में रुद्राभिषेक से होती है 18 तरह के फल की प्राप्ति, सभी राशियों के लिए ये है पूजन विधि

वाराणसी:  सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र (शंकर जी) ...