Breaking News

तार खींचते समय हाईटेंशन टावर गिरा, आठ मजदूर घायल, तीन की हालत नाजुक

प्रयागराज:  प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार खींचते समय टावर गिर जाने से आठ मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर का पैर कटने की बात सामने आ रही है। कई मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल आठ मजदूर घायल हुए हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर सहसों गांव में रिंग रोड के पास हाईटेंशन तार खींचने का कार्य चल रहा था। तार खींचते समय खंभा टूटकर नीचे गिर गया, इससे पांच मजदूर घायल हो गए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...