Breaking News

लोकतंत्र की चुनौतियों का सामना करने में हिंदी समर्थ और सक्षम- संयुक्ता भाटिया

लखनऊ। शब्द सरिता संगठन द्वारा शुक्रवार (20 जनवरी) को यूपी प्रेस क्लब में “लोकतंत्र की आधारशिला हिंदी और हम भारत के लोग” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु डॉ वीजी गोस्वामी, शुभ्रा टण्डन, डॉ अरविंद सिंह, मीनाक्षी उपाध्याय, अनिल किशोर, जीबी घोष को सम्मानित किया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि हिंदी लोकतंत्र को सशक्त करती है, लोकतंत्र की चुनौतियों का सामना करने में हिंदी समर्थ और सक्षम है। महापौर ने आगे कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है।

गौवंश को शिकारी कुत्तों का निवाला बनने से बचाया, अब अमित खुद ही करेंगे उसकी सेवा

उक्त मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व न्यायाधीश सीबी पाण्डेय, पंकज शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ल सहित अन्य जन मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

जनता दर्शन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा- समाधान भी होगा, सुविधाएं भी मिलेंगी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को अपने कैम्प ...