Breaking News

अयोध्या में बीस दिसंबर को होगी हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 20 दिसंबर को अयोध्या में होगी। एक दिन पूर्व 19 दिसंबर को अयोध्या में ही हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आज दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडीजी महाराज करेंगे।

एक दिन पूर्व होगा उत्तर प्रदेश इकाई का अधिवेशन

बैठक प्रातः 11 बजे आरंभ होगी। बैठक स्थल का निर्धारण और बैठक का एजेंडा एक सप्ताह में तैयार कर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यो को प्रेषित किया जाएगा। अयोध्या में बैठक आयोजित करने का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडीजी महाराज एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुयी वार्ता के बाद लिया गया। अधिवेशन की तिथि तय होने पर हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पहले अयोध्या में हिन्दू महासभा का एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश के समस्त जिलों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने का दावा किया है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के अलावा प्रदेश प्रभारियो और संयोजकों के साथ सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रभारियों और संयोजकों को भी आमंत्रित किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...