Breaking News

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर फहराया गया और बड़ा तिरंगा, जानन की लिए पढ़े पूरी खबर

खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन के बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग की इमारत पर पहले से भी बड़े आकार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इससे पहले दूतावास ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इमारत के बाहर भारतीय झंडे को नीचे खींचे जाने के बाद सोमवार को प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब देते हुए थोड़ा छोटा झंडा फहराया था।

उच्चायोग की जवाबी कार्रवाई से नाराज हो लगभग 2,000 प्रदर्शनकारी खालिस्तान के झंडे लहराते हुए बुधवार को फिर से भारतीय उच्चायोग के पास सुनियोजित प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अवरोधक लगे होने के बावजूद खालिस्तान समर्थकों ने उच्चायोग के पास कुछ वस्तुएं और सुरक्षाकर्मियों पर स्याही फेंकी और जमकर नारे लगाए। खालिस्तानी समर्थकों के विरोध में भारतीय प्रवासियों ने भी जय हिन्द के नारे लगाए हैं।

बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से पगड़ीधारी पुरुषों और कुछ महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी बस में लाए गए थे। वे सभी खालिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी भाषण देने और कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए पंजाब पुलिस पर निशाना साधने के लिए माइक का भीइस्तेमाल किया।

इतना ही नहीं, भारतीय उच्चायोग ने अपने भवन की छत पर एक अतिरिक्त लंबा तिरंगा फहरा कर प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब दिया, जिससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए और पुलिस अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों पर कुछ वस्तुएं और पानी की बोतलें फेंकने लगे। इस हरकत के बाद ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने भारतीय उच्चायोग के बाहर नाकेबंदी बढ़ा दी और कई अतिरिक्त अधिकारियों को तुरंत वहां तैनात किया जिसमें से कई घोड़े पर सवार थे।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...