Breaking News

होली आपसी भाईचारे का त्योहार : अतुल सिंह

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के कुटिया चौराहे पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह को गुलाल लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

गांधी परिवार रायबरेली को चारागाह समझता है-Atul Singh

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है,यह हमें एकता के सूत्र में रहना सिखाता है।विश्व में भारत ही ऐसा देश है,जहां पर त्योहारों का अलग अलग स्थान है।श्री सिंह ने कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को चारागाह समझता है और चारागाह समझकर देश को खोखला करने का कार्य कर रहा है।चुनाव आते ही गांधी परिवार रायबरेली आकर यहां की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है।कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र साहू ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन राम मौर्य ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डीएन पाठक,भाजपा नेता शत्रोहन तिवारी,कलराज मिश्रा, सचिन शुक्ला,अभिषेक सिंह,संदीप चौधरी,अजय प्रजापति,धुन्नी त्रिवेदी ,भोला साहू,मेवा लाल साहू,रामदेव,पप्पू बाजपेई,अखिलेश सिंह,आदित्य सिंह,सुशील कुमार, बृजेश यादव,मोनू प्रजापति,राहुल यादव,दुर्गा प्रसाद आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...