Breaking News

वीर अमर शहीद सुलभ उपाध्याय के पिता अशोक उपाध्याय का सम्मान

भदोही। ज्ञानपुर बैराखास गांव के मूल निवासी वीर अमर शहीद सुलभ उपाध्याय के पिता अशोक उपाध्याय का साल श्रीफल और हमारे प्रेरणा स्रोत पुस्तक दे कर मुंबई से पधारे गुरु नानक विद्यालय मुंबई के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार दुबे ने उनके त्याग और समर्पण को सलाम करते हुए स्वागत किया।

वीर अमर शहीद सुलभ उपाध्याय के पिता अशोक उपाध्याय का सम्मान

उनके निवास स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विनोद कुमार दुबे ने कहा कि आपके लाल की सहादत चिर काल तक याद की जाएगी तथा उसे इतिहास के पन्नों में गूंथा जाएगा।आप एक वीर शहीद के पिता है इस पर आपको गर्व होना चाहिए। वीर अमर शहीद की माता मनोरमा उपाध्याय को भी उपस्थित लोगों ने सांत्वना देते हुए ऐसे पुत्र को जन्म देने पर गर्व जताया।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...