Breaking News

प्राथमिक विद्यालय मेहडी की प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया

सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय मेहडी दुबेपुर, जनपद सुल्तानपुर की कार्यकुशल एवं विभिन्न सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए महाराष्ट्र मुंबई के महापौर पुरस्कृत आदर्श मुख्याध्यापक एवं सुल्तानपुर के मूल निवासी राजकुमार राम लखन यादव ने शाल तथा हमारे प्रेरणा स्रोत पुस्तक देकर सम्मानित किया।

प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव

इस अवसर पर छात्रों ने गीत व कविता प्रस्तुत करते हुए अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। विद्यालय की नन्ही छात्रा निधिमा पाल ने आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

जातिगत जनगणना पर बीजेपी ने खेला नया दांव, पिछड़ी जाति से आने वाले अपने मंत्रियों को किया…

विद्यालय का अनुशासन, स्वच्छता, छात्रों में निडर होकर बोलने की कला, शिक्षक के प्रभावशाली अध्यापन एवं प्रधानाध्यापिका श्रीवास्तव थ्येय युक्त मार्गदर्शन की यादव ने भूरी- भूरी प्रशंसा की।

प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव

समारोह में विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव, शिक्षिका नंदिनी चौरसिया, प्रभावती चौहान तथा छात्र उपस्थित थे। विदित हो कि श्रीवास्तव अपने श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों के लिए विभिन्न राज्यों से सम्मानित की जा चुकी हैं।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...