Breaking News

भारत में 2023 में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पांच लाख लोग विस्थापित, IDMC की रिपोर्ट में दावा

भारत में 2023 में बाढ़, तूफान, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पांच लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित करना पड़ा। एक वैश्विक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह आंकड़ा वर्ष 2022 के आंकड़े से काफी कम है। 2022 में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भारत में करीब 25 लाख लोगों को विस्थापित करना पड़ा था।

2023 में दिल्ली में 27,000 लोग विस्थापित किए गए- आईडीएमसी
जिनेवा के आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (आईडीएमसी) की रिपोर्ट में दिल्ली को बाढ़ विस्थापन का हॉट स्पॉट बताया गया है। 9 जुलाई 2023 को यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से अधिकारियों को कई घर खाली करवाने पड़े थे। आईडीएमसी के कहना है कि 2023 में यमुना में आई बाढ़ के दौरान करीब 27,000 लोगों को विस्थापित किया गया था। 9 जुलाई 2023 को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। यह वर्ष 1982 के बाद दिल्ली में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी।

आईडीएमसी की रिपोर्ट में दावा
आईडीएमसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जून 2023 में असम में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 20 जिले प्रभावित हुए और लगभग 91,000 लोग विस्थापित किए गए। इसके अलावा 2023 में अरब सागर में बिपरजॉय तूफान की वजह से गुजरात और राजस्थान में करीब 105,000 विस्थापन हुए।

About News Desk (P)

Check Also

12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान

देहरादून:  केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों की पहचान 12 साल बाद भी रहस्य बनी ...