Breaking News

मूर्ति विसर्जन अभियान का समापन

लखनऊ। ससम्मान श्री गणेश लक्ष्मी जी एवं अन्य देवी देवताओं की दीपावली के बाद मूर्ति विसर्जन अभियान के अंतिम दिन कुड़िया घाट पर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्पन्न किया गया। आज गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के द्वारा एकत्र की गई लगभग 65000 से अधिक मूर्तियों को विसर्जित किया गया।

ये अभियान लगातार पिछले 8 दिनों से चल रहा था और कुल दो लाख पचहत्तर हजार से अधिक मूर्तियों का ससम्मान विसर्जन कुड़िया घाट में किया गया ।आज के कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष प्रो०(डॉ) बी०एन० सिंह , महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल,सचिव सीजी नायर, आईटी प्रभारी अमित शर्मा , महिला प्रभारी नंदिनी मिश्रा ,धर्म जागरण प्रमुख मनोज मिश्रा, अजय तिवारी तेज ऋषभ कश्यप,मनोज उपाध्याय,अमरनाथ गुप्ता, बी०के० गुप्ता, सत्यप्रकाश, डॉ. अरुणेन्द्र त्रिपाठी और अन्य कई कार्यकर्ताओं ने कारसेवा में सहयोग दिया।

महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुल्क ने गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार व ग्रामीण अंचल के नागरिकों से अपील किया है कि इस पर्यावरण संरक्षण हेतु सामाजिक,सांस्कृतिक ,धार्मिक तथा पुण्य के इन कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आगे आये और महासमिति से जुड़ें। महासमिति पिछले लगभग 30 वर्षो से निःस्वार्थ रूप से जनकल्याण के लिए तत्पर जनसेवा का कार्य कर रही है। यह जानकारी अमित शर्मा ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...