Breaking News

‘व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो वो मुझे घसीट लेंगे’, संन्यास के सवाल पर धोनी ने क्यों कहा ऐसा?

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni0 एक बार फिर पीली जर्सी में एक और आईपीएल (IPL) सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। 43 साल के धोनी रविवार को मुंबई के खिलाफ जब चेपॉक में उतरेंगे तो यह एक खास लम्हा होगा। 2016 और 2017 में चेन्नई की फ्रेंचाइजी पर लगे प्रतिबंध को छोड़ दिया जाए तो वह शुरू से ही इस टीम का हिस्सा रहे हैं और शायद ही कोई मैच मिस किया है।

बोइंग ने भारत में 180 लोगों को नौकरी से निकाला, कार्यबल में कटौती के लिए उठाया कदम

'व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो वो मुझे घसीट लेंगे', संन्यास के सवाल पर धोनी ने क्यों कहा ऐसा?

पिछले कुछ वर्षों में उनके संन्यास लेने की चर्चा भी सुर्खियों में रही है, लेकिन हर सीजन वह इसे आकर गलत साबित करते रहे हैं। अब एक बार फिर वह अपने शॉट्स से फैंस को एंटरटेन करते दिखेंगे। धोनी ने संन्यास की खबरों पर फिर से बयान दिया है। हालांकि, इस बार उन्होंने जवाब व्यंगात्मक लहजे में दिया।

खेलो इंडिया पैरा गेम में SMNRU के 4 खिलाड़ियों ने प्राप्त किया कांस्य पदक

धोनी ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के सीजन के शुरुआती मैच से पहले धोनी ने जियो-हॉटस्टार से कहा कि वह जब तक चाहें तब तक खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सीएसके के लिए जब तक चाहूं खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक कि अगर मैं व्हीलचेयर पर हूं, तो वे मुझे खींच लेंगे।’ मुंबई के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड से मुलाकात की थी। फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।

About News Desk (P)

Check Also

फैशन से लेकर BTS मोमेंट्स चुनौतियाँ और भी बहुत कुछ – यूट्यूबर बनीं उर्फी जावेद!

Entertainment Desk। बेखौफ फैशन आइकन (Fearless Fashion Icon) और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Social ...