Breaking News

बैसाखी पर दिखाना है जलवा तो बालों में लगाएं परांदा, लुक दिखेगा सबसे अलग

पंजाबियों के लिए बैसाखी का त्योहार काफी अहम होता है। इस त्योहार के लिए लोग काफी पहले से तैयारी करने लगते हैं। बैसाखी वसंत फसल पर्व है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है, इस साल ये त्योहार 13 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। बैसाखी के दिन पुरुष और महिलाएं पारंपरिक परिधान में दिखाई देते हैं। इस त्योहार में जहां एक तरफ लड़के पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, तो वहीं महिलाएं पटियाला सूट पहनकर अपना जलवा दिखाती हैं। महिलाएं अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए खास तरह से मेकअप भी करती हैं।

अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अपने बालों में परांदा जरूर लगाएं। परांदा देखने में काफी कमाल का लगता है। अगर आप भी परांदा लगाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार है। इस लेख में हम आपको कई तरह के परांदा लगाना सिखाएंगे, जिनको लगाने के बाद आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।

मैचिंग परांदा

अगर आप सूट के मैचिंग का परांदा लगाने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसा परांदा देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।

हेयर स्टाइल के साथ लगाएं परांदा

अगर कुछ अलग तरह की हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इस तरह से बालों में ब्रेड्स बनाकर आप परांदा लगा सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल देखने में कमाल की लगती है।

मिरर वाला परांदा

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप ऐसा मिरर वाला परांदा लगा सकती हैं। पटियाला सूट के साथ ऐसा परांदा देखने में प्यारा लगता है। इसके साथ आप मांगटीका लगा सकती हैं।

गोटे वाला परांदा

इस तरह की चोटी देखने में काफी प्यारी लगती है। सिंपल चोटी में आप गोटे वाला परांदा लगा सकती हैं। इसे लगाते समय कुछ जुल्फों को बाहर की तरफ निकाल लें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।

फ्रेंच चोटी के साथ लगाएं परांदा

अगर आप चाहें तो फ्रेंच चोटी बनाकर उसमें परांदा लगा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ अगर आप कानों में झुमने पहनेंगी, तो आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखेगा।

About News Desk (P)

Check Also

पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक, देखकर लोग करेंगे तारीफ

जब भी गर्मी का मौसम आता है, तो लड़कियों को अपने कपड़ों की चिंता सबसे ...