Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेजिएट क्लाइंट काउन्सलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन 

लखनऊ विश्वविद्यालय की विधि संकाय की एडीआर ड्राफ़्टिंग एवं लिटरेरी सोसाइटी एवं प्रो बोनो के द्वारा इंटर कॉलेजिएट क्लाइंट काउन्सलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन विधि संकाय के जूरिस हॉल में हुआ।

👉भारत को पूर्ण रूप से अपनी समुद्री उपस्थिति के लिए चुनौतियों से पार पाना जरूरी: मुर्मू

कार्यक्रम की शुरुवात विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ बंशीधर सिंह द्वारा की गई। प्रशांत सिंह अटल मुख्य स्थाई अधिवक्ता (प्रथम) उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। विनोद कुमार सिंह रजिस्ट्रार लखनऊ विश्वविद्यालय एवं रजनीश अरोड़ा डायरेक्टर इण्डियन फ़ोरेन लैंग्वेज सेंट्रल यूनिवर्सिटी विशिष्ट अतिथिगण के रूप मे उपस्थित रहे। आलोक कुमार यादव एसोसियेट प्रोफ़ेसर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोबोनो के फ़ैकल्टी कॉर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कुलग़ीत से की गई।

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेजिएट क्लाइंट काउन्सलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन 

प्रोफ़ेसर बीडी सिंह ने क्लाइंट काउन्सलिंग की उपयोगिता तथा प्रतियोगिता से संबंधित कीमती सुझाव दिये। मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल ने अधिवक्ता जीवन के व्यावहारिक पहलुओ पर रोशनी डालते हुए इतिहास से जुड़े तथ्यों को सामने रखा और वकालत पेशे की पवित्रता को बताया। डॉ विनोद कुमार सिंह रजिस्ट्रार लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया और विद्यार्थी जीवन मे एकाग्रता एवं ध्यान का महत्व बताया।

👉केंद्र सरकार की खुले बाजार बिक्री योजना के तहत 200 मीट्रिक टन गेहूं बेचने की योजना

रजनीश अरोड़ा डायरेक्टर इण्डियन फ़ोरेन लैंग्वेज सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने लीगल फ़ील्ड मे कम्यूनिकेशन के महत्व को बताया। अलोक कुमार यादव एसोसियेट प्रोफ़ेसर लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस प्रतियोगिता के आयोजन हेतु सभी आयोजक संस्थाओं के बच्चो को तथा अतिथिगण को शुभकामनाएं दी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेजिएट क्लाइंट काउन्सलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन 

प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की 64 टीमो ने भाग लिया। छात्रो मे प्रतियोगिता के प्रति जज्बा देखने लायक़ था। प्रतियोगिता का क्वार्टर फ़ाइनल एवं सेमीफ़ाइनल राउंड 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। फ़ाइनल राउण्ड 29 अक्टूबर को आयोजित होगा। एडीएल एस की प्रेसिडेंट आरज़ू नायब ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का सभी को धन्यवाद देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

About Samar Saleel

Check Also

राम और कृष्ण की धरती पर गोकशी की छूट देना चाहती है कांग्रेस- योगी

• मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को किया संबोधित • बोले योगी, परिवारवाद के ...