Breaking News

पं० दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2 का उद्घाटन

पं०दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2 का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इसका आयोजन केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के विषय प्रमुख शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मन में निरंतर सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। आदर्शो व विचारों को आचरण में उतारना चाहिए। विषय प्रवर्तन डॉ. महेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश ने एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल सन्तोष ने जनसंपर्क जनसंग्रह-जनप्रशिक्षण-जनसंस्कार-जनकल्याण के क्रम में प्रशिक्षण को यज्ञ मानकर राजनैतिक प्रदूषण से अपने कार्यकर्ताओं को मुक्त रखने का सन्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत ने व आभार रविन्द्र साठे ने किया।

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...