भारत ने हाल ही में अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊँचा तिंरगा फहराया है। बॉर्डर से महज कुछ ही दूरी पर फहराए गए इस तिरंगे से पाकिस्तान के माथे पर बल पड़े गए है,उसे चिंता सता रही है कि कहीं भारत ने यह तिरंगा उसकी जासूसी करने के लिए तो नही फहराया !!
रविवार को पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने भारतीय ध्वज फहराया, जो 360 फुट ऊँचा है। यह भारत का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है। 55 टन के पोल पर फहराए गए इस तिरंगे का वजन 100 किलोग्राम है। जिससे अब यह तिरंगा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकता है। इस तिरंगे को बनाने में करीब 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसका निर्माण पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना के तहत हुआ है।
देश के सबसे ऊंचे तिरंगे के पहरने से जहां भारतीयों में खुशी की लहर है, तो वहीं पाकिस्तानियों के लिए यह चिंता का सबब बन गया है। इससे उसे ज्यादा जासूरी की चिंता सताने लगी है। पाकिस्तानियों का चिंतित होना बनता भी है क्योंकि जिस जगह पर यह ध्वज फहराया गया है। वह जगह लाहौर से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर स्िथत है। यह तिरंगा लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी से 200 मीटर की दूरी पर है।