Breaking News

भारतीय उच्चायुक्त बोले- भारत- श्रीलंका के बीच के संबंध हो रहे मजबूत, डिजिटल कनेक्टिविटी में विकास

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को शायद अब तक की सबसे अच्छी स्थति है। इसे बहुआयामी होना चाहिए। संतोष झा जो कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त हैं। उन्होंने डिजिटल कनेक्टिविटी और भूमि कनेक्टिविटी के विकास के बोर में चर्चा की।उन्होंने कहा कि हाल के वर्षेां में हुई प्रगति के इसे दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अभी भारत और श्रीलंका के संबंध बहुत अच्छे हैं। हम एक दूसरे को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। चाहे वह भूमि कनेक्टिविटो, डिजिटल कनेक्टिविटी हो सबमें विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में यूपीआई भुगतान स्वीकृति की सुविधा देने के लिए फोन पे और लैंगन पे का सहयोग किया। इस साल की शुरूआत में यूपीआई को श्रीलंका में लॉच किया गया था। जिससे श्रीलंका आने वाले भारतीय पर्यटक यूपीआई ऐप का उपयोग कर भारतीय रुपयों को भुगतान कर सकें।

संतोष झा ने कहा कि फोन पे उसी का एक और विस्तार है। यहां तक कि फोन पे के ग्राहक भी इसके बाद भारतीय रुपए में लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक विशेष अवसर है। इसकी योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि हम हजारों वर्षों से कितने करीब हैं। डिजिटल प्रगति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अभिसरण भारत और श्रीलंका के रिश्ते को मजबूत और विकसित कर रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

जयशंकर एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे कजाखस्तान, विदेश मंत्री नुरतलु से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार ...