Breaking News

LoC पर पाक ने फिर की गोलीबारी,भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दूसरी बार पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि दोपहर करीब 1 बजे दूसरी बार कृष्णाघाटी सेक्टर के पास पाकिस्तानियों ने मोर्टार दागे और गोलीबारी भी की। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

युद्धविराम का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र ने बताया कि इसके पहले सुबह भी सुबह पाकिस्तानी सेना ने LoC पर मोर्टार दागे और गोलाबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया था।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 5 किलोमीटर के अंदर

भारत ने तब भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी करवाई की थी। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 5 किलोमीटर के अंदर एलओसी,राजौरी,पुंछ और सांबा जैसे जिलों में स्कूल आदि बंद रखने का भी आदेश हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...