Breaking News

आईपीएल 2021: अगले सीजन से आईपीएल में नहीं नजर आएँगे महेंद्र सिंह धोनी, संन्यास की करी घोषणा

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह इस सीजन या अगले सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लेंगे। सीएसके के फैंस के जेहन में यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक कप्तान कौन होगा।


चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी के बाद उनके जैसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2020 में आईपीएल डेब्यू करते हुए चेन्नई की तरफ से खेले। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाते हुए 204 रन बनाए। लेकिेन 2021 में जिस तरह से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है वह काबिलेतारीफ है। ऋतुराज अब सीएसके के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे सत्र में ऋतुराज का जलवा रहा। वह यूएई में दूसरे सत्र में सबसे अधिक 337 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस सीजन में ऋतुराज चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...