Breaking News

IPL Auction: 332 नहीं बल्कि 338 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, जानिए लिस्ट में जुड़े नाम

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज (19 दिसंबर) कोलकाता में होनी है। नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छह नाम और जोड़ दिए गए हैं। नीलामी से कुछ घंटे पहले ही ये छह नाम इस लिस्ट में शामिल हुए हैं, इसका मतलब अब 332 नहीं बल्कि 338 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन छह खिलाड़ियों में चार भारतीय नाम हैं, जबकि दो ओवरसीज क्रिकेटर शामिल हैं। आर विनय कुमार, अशोक डिंडा, संजय यादव, रॉबिन बिष्ट, जेक वीदराल्ड और मैथ्यू वेड छह नए नाम इस लिस्ट में जुड़ गए हैं।

विनय कुमार ने 105 आईपीएल मैचों में 105 विकेट लिए हैं और पिछले ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। मैथ्यू वेड ने 115 टी20 मैचों में 2071 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 129.76 का रहा है, जिसमें 13 हाफसेंचुरी शामिल हैं। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने तब 15 पारियों में 146.89 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए थे। 25 वर्षीय वीदराल्ड अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं, जो 33 टी20 मैचों में 127.77 के स्ट्राइक रेट से 828 रन बना चुके हैं। वीदराल्ड के खाते में एक सेंचुरी और सात हाफसेंचुरी हैं।

आईपीएल 2020 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले सात क्रिकेटर हैं। ये इस ऑक्शन का सबसे बड़ा बेस प्राइस है। ये सभी सात खिलाड़ी ओवरसीज हैं। इस में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और श्रीलंका के एंजलो मैथ्यूज शामिल हैं। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी टीम के नाम है, जो कि 42.70 करोड़ रुपये है, जबकि चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपये का बजट है।

About Samar Saleel

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...