Breaking News

प्रतापगढ़- भाजपा के लिए अपनी कर्तव्यनिष्ठा साबित करने वाले IT Cell के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

  • भाजपा आईटी कार्यकर्ताओं का योगदान प्रदेश की विकास को रफ्तार देगा
  • आईटी सेल का सारथी के रूप में विजय पताका फहराने में महत्वपूर्ण योगदा

प्रतापगढ़। विधान सभा चुनावों में चुनावों में सारथी बनकर रास्ता दिखाना हो। अक्सर, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलतियों और नाक़ामियों को छिपाना हो। ऐसे तमाम कामों के लिए भाजपा की IT Cell हमेशा अपना कर्तव्य निभाते आयी है। यूपी चुनावों में भाजपा की और विरोधी पार्टी से चुनाव हारने वाले पार्टी के नेताओं की छवि को साकारात्मक दिखाने में मददगार साबित होने वाली IT Cell के कार्यकर्ताओं को, मंगलवार को, बाबागंज के भाजपा कार्यालय पर सम्मानित किया गया।

आईटी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर और अंग-वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया

इस मौक़े पर आईटी जिला संयोजक पंकज सिंह ने आईटी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर और अंग-वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आईटी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार के लिए चुनाव के पूर्व अनथक प्रयास किए। जिसका परिणाम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 35 वर्षों के इतिहास में उलटफेर करते हुए भाजपा एक बार फिर, प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

संगठन के रैली और बैठक को वर्चुअल और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश की सरकार जिसने लगातार विगत वर्षों में लोगों के सामाजिक उत्थान में कार्य किए हैं, पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही, विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार पर प्रहार और रोक लगाने का कार्य भाजपा आईटी सेल ने किया है। इस दौरान आईटी जिला सहसंयोजक सर्वेश सिंह विधानसभा संयोजक सूरज पांडे, विपिन गुप्ता, सुशील मिश्रा, कुलदीप सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

About reporter

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...