Breaking News

जब निरहुआ ने गाया-“अलख जगाए योगी जी”

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम का वातावरण सत्ता रूढ़ भाजपा के लिए उत्साहजनक था। योगी सरकार की चार वर्षीय उपलब्धियां बड़ी लकीर की तरह जगमगा रहीं थी। पार्टी समर्थकों को विश्वास था कि इस बड़ी लकीर के आस पास पहुंचना भी विपक्षी पार्टियों के लिए संभव ही नहीं है। कांग्रेस का दशकों तक प्रदेश में शासन था।

सपा-बसपा सरकारों को भी पूर्ण बहुमत से सरकार चलाने का अवसर मिला। सबके रिपोर्ट कार्ड आमजन के सामने है। यदि वह विकास की बात करेंगे तो अपनी उपलब्धियां भी बतानी होंगी,यही बात कृषि कांनून व्यवस्था निवेश शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क आदि पर लागू होगी। जबकि योगी सरकार चार वर्ष के आधार पर ही मुकाबले को तैयार है।

अनुमान है कि अगले एक वर्ष में विकास की गति पिछले चार वर्षों की अपेक्षा अधिक रहेगी। ऐसे में भाजपा उत्साह स्वभाविक है। भोजपुरी गायक दिनेश लाल निरहुआ का गाना अवसर के अनुरूप था। उन्होने सुनाया-

बाबा विश्वनाथ की
ऐसी अलख जगाए
योगी जी
सपना रामराज का
पूरा कर दिखलाए
योगी जी

इस समारोह में निराश्रित पेंशन योजना के प्रमाण पत्र और आयुष्मान भारत के लाभार्थी को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। चार वर्ष की उपलब्धियां अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश का तेइसवां स्थान था,आज पहला स्थान है। स्वच्छ भारत मिशन में सत्ताईसवें स्थान पर थे और आज पहले नम्बर पर है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजली पहले आती नहीं थी,आती थीं तो समाचार बनता था। वर्तमान सरकार ने इक्कीस लाख गाँवो को बिजली से जोड़ा है। आज अठारह से चौबीस घन्टे बिजली मिल रही है। यह बदलता हुआ यूपी है।

पांच नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। कुशीनगर में एयरपोर्ट बन गया है। अयोध्या में बन रहा है। सत्रह एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ने सपा को कितनी बार नेतृत्व दिया गया। आजमगढ़ के लोगों को सम्मान नहीं मिलता था,शक की दृष्टि से देखा जाता था। आज आजमगढ़ विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। चित्रकूट में पहाड़ की चोटी पर एयरपोर्ट बना रहे हैं। आजादी के बाद से बुंदेलखंड उपेक्षित था। जिस दिन एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे बन जाएंगे उस दिन यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश होगा। नकलविहीन परीक्षा से नया शैक्षणिक माहौल बना।

तीस नए मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। सभी पचहत्तर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा पिछले पन्द्रह वर्ष में अड़तालीस माध्यमिक विद्यालय बने थे। जबकि योगी सरकार में दो सौ इक्यावन माध्यमिक विद्यालय बनाए गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार हमें गड्ढा देकर गई तो हमने चमचमाती सड़क बनाई। भाजपा अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपनी ईमानदारी और निष्ठा से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। महाभारत में कौरव और पांडव के बीच युद्ध के बाद जब कन्हैया से पूछा गया कि आप किसके साथ खड़े हैं तो वह बोले सत्य के साथ। वैसे ही प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का साथ दिया।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...